भाषा‘महाभारत’ जैसे धारावाहिक और ‘बागबान’ फिल्म के निर्देशक रवि चोपड़ा का आज फेफड़ांे की बीमारी के चलते 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने दोपहर में अंतिम सांस ली। उनके पीछे परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। रवि के पिता बी. आर. चोपड़ा और रिश्तेदार यश चोपड़ा दोनों का ही फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
