समाचार चैनल 'समाचार प्लस' ने नई ऊँचाइयों को छुआ है. इस हफ्ते आयी टीआरपी में उसने दिग्गज चैनलों को पछाड़ते हुए नंबर एक की कुर्सी पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है. समाचार प्लस के 'प्रवीण सहनी' समाचार प्लस के नंबर एक होने पर प्रतिक्रिया देते हुए एफबी पर लिखते हैं -
आपके चहेते चैनल समाचार प्लस ने फिर दिखा दिया है कि जब भरोसे की बात आती है तो बाकी सभी चैनल उससे काफी पीछे छूट जाते हैं। इस हफ्ते समाचार प्लस ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में अपने सभी प्रतिस्पर्धी चैनलों को पीछे छोड़ दिया है और नंबर 1 का ताज पहना है। इस मुकाम तक पहुंचने में हमारे चैनल के हर कर्मी, हर सहयोगी की कड़ी मेहनत और भागीदारी है। मैं हर मौसम और परिस्थिति में काम करने वाले अपने फील्ड स्टाफ से लेकर नोएडा ऑफिस में जी जान से जुटे अपने सभी कर्मयोगियों को बधाई देता हूं। ये कामयाबी हमारी खबरों की विश्वसनीयता और सटीकता पर एक और मुहर लगने जैसी है। समाचार प्लस धारदार और निष्पक्ष तरीके से आप तक हर खबर पहुंचाता आ रहा है। आगे भी हमारी ही ऐसी कोशिश रहेगी। इस बड़ी कामयाबी और आगे के मिशन के लिए आप सभी निष्ठावान सहयोगियों को मेरी ओर से ढेरों-ढेर शुभकामनाएं। एक बार फिर उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के लोगों को तहे दिल से शुक्रिया।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
