शैलेश,वरिष्ठ पत्रकार [/caption]न्यूज़ नेशन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ और सीईओ 'शैलेश' फोकस टीवी के साथ जुड़ गए हैं. उन्होंने अपनी नयी पारी बतौर मैनेजिंग एडिटर के तौरपर फोकस टीवी में शुरू की है. वे फोकस टीवी के क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों का काम-काज देखेंगे. फोकस टीवी से पहले न्यूज़ नेशन के अलावा उन्होंने आजतक,नवभारत टाइम्स, रविवार, अमृत प्रभात में भी काम किया है.
वैसे कुछ समय पहले ही उन्होंने हिंदी समाचार चैनल ‘न्यूज़ नेशन’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ पद से इस्तीफा दिया था. वे तकरीबन तीन साल तक न्यूज़ नेशन के साथ रहे. उन्हीं के नेतृत्व में चैनल लॉन्च हुआ था. चैनल ने अच्छे कंटेंट और साफ़-सुथरी ख़बरों की बदौलत न केवल अपनी अलग पहचान बनायी बल्कि टीआरपी चार्ट में चोटी के चैनलों के सामने चुनौती भी पेश की.उम्मीद करते हैं कि फोकस टीवी के कंटेंट में इससे कुछ सुधार आएगा.Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
