शेखर गुप्ता [/caption]वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने इंडिया टुडे ग्रुप इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने महज दो महीने पहले ही ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ और वायस चेयरमेन के पद पर ज्वाइन किया था.
हालांकि सलाहकार की भूमिका में वे बने रहेंगे और उनका इंडिया टुडे में प्रकाशित होने वाला कॉलम 'नेशनल इंटरेस्ट' भी प्रकाशित होता रहेगा.
शेखर गुप्ता की इंडिया टुडे में ये दूसरी पारी थी और इंडियन एक्सप्रेस में 19 साल नौकरी करने के बाद वे यहाँ आए थे. इसी साल जून के महीने में उन्होंने ज्वाइन किया था.Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
