टीवी न्यूज़ की बहस में क्या कुछ नहीं होता. तू-तू , मैं-मैं के अलावा अब लातम-जूतम भी होने लगा है. शायद यही वजह है कि इंडिया न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ दीपक चौरसिया पिछले चुनाव के दौरान होने वाली बहस में बाउंसर रखकर घूमने लगे थे.
बहरहाल उनके चैनल पर लाइव बहस के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी जब बहस होते-होते नौबत हाथापाई तक आ गयी और टीना शर्मा ने 'आप' के प्रवक्ता एजाज खान को एक जबरदस्त थप्पड़ रसीद कर दिया.
दरअसल इंडिया न्यूज़ पर बहस चल रही थी कि केजरीवालजाति-जुगाड़ की राजनीति कर रहे हैं? उसी मुद्दे पर बहस इतनी तनावपूर्ण हो गयी कि दोनों ये तक भूल गए कि वे लाइव डिबेट में शामिल हैं. देखिए वीडियो :
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
