पूरे देश की नज़रें आजकल समाजवादी पार्टी के समाजवादी परिवार के समाजवादी नूरा-कुश्ती पर टिकी हुई है. खबरनवीस भी ख़बरों के जुगाड़ में दिन-रात एक किये हुए हैं. न जाने कब कौन सी ब्रेकिंग समाजवाद हाथ लग जाए. लेकिन इस नूरा-कुश्ती के खेल में हाथ साफ़ करने के खेल में भी कुछ पॉकेटमार समाजवादी भी लग गए हैं और उन्होंने पत्रकारों की जेब पर ही हाथ साफ़ कर दिया. ये जेबकतरी की घटना मुख्यमंत्री आवास में हुई और पत्रकारों ने उसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की.
हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के संपादक अतुल अग्रवाल इसी मुद्दे पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर लिखते हैं -
"सपा में चल रहा घमासान और जेबकतरे मार रहे मैदान... मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्रकारों की ज़ेब तराशी गई... जय हो समाजवाद और जय हो समाजवादी पार्टी..."
दरअसल उत्तरप्रदेश में जनता के लिए समाजवाद आया हो या ना हो, लेकिन जेबकतरों के लिए समाजवाद जरूर आ गया है. तभी बेख़ौफ़ होकर वे मुख्यमंत्री आवास में जेबकतरी कर रहे हैं. जय हो समाजवाद की.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
