श्री न्यूज़ के सीईओ आलोक अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया है। आलोक अवस्थी लॉन्चिंग के वक़्त से श्री न्यूज़ की टीम का हिस्सा थे। उन्हीं की अगुवाई में श्री न्यूज़ की लॉन्चिंग हुयी थी। चैनल को कामयाबी की राह पर ले जाने और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पहचान बनाने का श्रेय उन्हें ही जाता है।
माना जा रहा है आलोक अवस्थी चैनल के हाल के घटनाक्रम से नाराज़ थे। दरअसल हाल ही में श्री न्यूज़ से काफी संख्या में पत्रकारों और अन्य स्टाफ की छटनी कर दी गयी थी।
सूत्रों की माने तो ये फैसला उनको भरोसे में लिए बिना किया गया था। खुद की लगातार अनदेखी से परेशान आलोक अवस्थी ने आखिरकार श्री न्यूज़ से नाता तोड़ने का फैसला ले लिया। आलोक के करीबी लोगो के मुताबिक वो एक नेशनल चैनल के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जायेगा।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
