गठबंधन टूटने के बाद स्टार न्यूज भारतीय न्यूज इंडस्ट्री से गायब हो गया था और एबीपी न्यूज के रूप में नए चैनल का उदय हुआ था. लेकिन उसके बाद से ही स्टार न्यूज की वापसी को लेकर नए – नए अटकल लगाये जाते रहे. अब एक बार फिर से स्टार न्यूज के लॉन्चिंग से संबंधित ख़बर आनी शुरू हो गयी है.
इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक स्टार न्यूज जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा और इस संबंध में तैयारियां चल रही है. लोगों को नियुक्त भी किया जा रहा है. पहले की तरह इस बार भी चैनल से बड़े नाम जुड़ने की संभावना जताई जा रही है.
लेकिन अभी तक इस बार में कोई जानकारी नहीं है कि स्टार किसके साथ गठबंधन करके भारत में चैनल शुरू करेगा. स्टार न्यूज के दुबारा शुरू होने की खबर की अबतक आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हो पायी और न ही स्टार इंडिया की तरफ से कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है. तो फिलहाल इसे भी गॉसिप माना जा सकता है. लेकिन इस बार की गॉसिप सही साबित हो तो कोई ज्यादा आश्चर्य नहीं होना चाहिए. लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं और स्टार न्यूज को फिर से अपने आप को स्थापित करने के लिए बेहतर मौका है.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
