मिल रही जानकारी के मुताबिक सयद हुसैन ने आर्यन टीवी को अलविदा कह दिया है. आर्यन टीवी बिहार झारखंड के अग्रणी न्यूज़ चैनलों में से एक है. वे चैनल में बतौर एंकर हेड और स्पोर्ट्स एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया. वे नवंबर 2011 से आर्यन टीवी के साथ जुडे हुए थे. इसके पहले वे देश के पहले एचडी चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस के साथ थे. इसके अलावा उन्होंने मौर्या टीवी और TV9 मुंबई के साथ भी काम किया है. भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
