फेसबुक अब धमकी देने का जरिया भी बन रहा है. ताजा मामला गोवा के नए मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर के 21 वर्षीय बेटे ऋषि का है जिसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक कांग्रेसी नेता को 'अंतिम चेतावनी' दी है.
कांग्रेसी नेता दुर्गादास कामत ने ऋषि पर अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र मानड्रेम में गैरकानूनी तरीके से आयोजित बैलों की लड़ाई के खेल (बुलफाइट) में मौजूद रहने का आरोप लगाया है.
ऋषि ने मंगलवार शाम को फेसबुक के जरिए इन आरोपों का जवाब दिया.
ऋषि ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि प्रिय दुर्गादास कामत, बाकी तस्वीरें भी साझा कीजिए. मैं भी उस जगह खुद देखना चाहता हूं, जहां मैं वास्तव में था ही नहीं. ध्यान रखिए कि मैं इस तरह की बेहूदा बातें बर्दाश्त नहीं करूंगा. बॉस डीके (मेरा मतलब बॉस दुर्गादास कामत). सही जानकारी जुटाइए, उसके बाद एफबी पर पोस्ट कीजिए. आभार-मुख्यमंत्री का बेटा'.
ऋषि ने अपनी अन्य टिप्पणी में कहा कि यह उनके लिए आखिरी चेतावनी है अगर उन्होंने फिर ऐसा किया तो मैं उन्हें अपना असली रूप दिखाने में देर नहीं करूंगा. ऋषि ने इस टिप्पणी के साथ स्माइली भी लगाई थी.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
