Contents
हिन्दी समाचार चैनलों की दुनिया में नया हिन्दी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत - Times Now Navbhart News in Hindi
टाइम्स नेटवर्क के बहुप्रतीक्षित हिन्दी समाचार चैनल के लॉन्च की घोषणा आखिरकार हो ही गई। गौरतलब है कि टाइम्स नेटवर्क के हिन्दी चैनल के लॉन्च को लेकर पहले भी कई बार अफवाह उड़ी , लेकिन चैनल अस्तित्व में नहीं आया। लेकिन अबकी किन्तु-परंतु पर विराम लगाते हुए टाइम्स नेटवर्क ने ट्विटर पर टाइम्स नाउ के हिन्दी चैनल के लॉन्च होने की घोषणा कर दी। इस हिन्दी चैनल का नाम 'टाइम्स नाउ नवभारत' होगा। यह हाई डेफिनिशन (एचडी) पर होगा। आजतक एचडी और डीडी न्यूज एचडी के बाद हाई डेफिनिशन (एचडी) पर आने वाला यह तीसरा चैनल होगा। चैनल जल्द लॉन्च होगा। वेब पर इसका लोगो (logo) भी जारी किया जा चुका है और टाइम्स नाउ के नोयडा (फिल्म सिटी) स्थित दफ्तर में भर्तियों के लिए इंटरव्यू जोर-शोर से जारी है।टाइम्स नाउ नवभारत की प्रधान संपादक नविका कुमार
टाइम्स नेटवर्क के आगामी हिंदी समाचार चैनल के प्रधान संपादक के पद पर नविका कुमार (Navika Kumar) को नियुक्त किया गया है। वे टाइम्स नाऊ (अंग्रेजी) में बतौर एंकर पहले से ही थी। अपनी नई भूमिका में हिन्दी चैनल की रणनीति और प्रबंधकीय निर्णयों में भी अपनी भूमिका निभाएंगी। टाइम्स नाऊ पर अपने शो न्यूजआवर को भी वे पहले की तरह जारी रखेंगी।M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
