कोयंबटूर की 31 साल की ट्रांसजेंडर पद्मिनी प्रकाश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेडलाइंस पढ़ने के साथ ही देश की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर बन गई. शुरू में उन्हें परेशानी हुई लेकिन कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने एंकरिंग में महारत हासिल कर ली और आज वे कोयंबटूर के लोटस न्यूज चैनल का चेहरा बन चुकी हैं.
कोयंबटूर के आरएस पूरम में पली-बढ़ीं पद्मिनी ने एक टीवी सीरियल में भी ऐक्टिंग की है. उन्हें ट्रांसजेंडर होने के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा. जब बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थीं तो ट्रांसजेंडरों के प्रति समाजिक सोच के कारण परिवार से सारा रिश्ता-नाता तोड़ना पड़ा। इस चक्कर में वह अपनी पढ़ाई भी जारी नहीं रख सकीं. M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
