जगदीश्वर चतुर्वेदीअफसोस इस बात का है कि अधिकांश मीडिया अपने लिए स्पांसरशिप या मोदी के लिए पेड न्यूज बटोरने में इस कदर व्यस्त रहा है कि उसने मोदी और भाजपा के कहे पर कोई खोजबीन नहीं की, कोई सवाल खड़े नहीं किए,उलटे मोदी और भाजपानेताओं के बयानों को परमसत्य के रुप में अनालोचनात्मक ढ़ंग से पेश किया। सीधे भाजपा के भोंपू के रुप में टीवी चैनलों ने कवरेज दिया है और लोकतंत्र के कातिलों की सूची में अपना नाम दर्ज किया। टीवी चैनलों में किसी भी किस्म का कोई नियमन दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा। सीधे मोदी के प्रौपेगैण्डा को परोसकर आम जनता के मुँह को बंद करने, निरुत्तर करने और विवेकहरण करने का घटिया अलोकतांत्रिक काम किया है। मोदी के अंध कवरेज की यह विशेषता है कि नेता सच्चा,यथार्थ झूठा। झूठ की इतनी व्यापक प्रस्तुति के जरिए सत्य को पछाडने का विगत 6महिनों से अहर्निश अभियान चल रहा है और यह अभियान व्यापक स्तर पर बार बार नंगा किया जाना चाहिए। (स्रोत-एफबी)
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
