टीवी न्यूज मीडिया पूरी तरह पागल हो चुका है
और ये ज्योतिषी? ये भिखारी कहीं भी पहुँच जाते हैं। बच्चा पैदा हो, आदमी मर जाए, देशों के बीच तनाव हो...हर जगह पहुँच जाते हैं।
हिंद महासागर के ऊपर एक युद्धक विमान लापता है। इन मूर्खों से पूछिए कि खोजकर बताओ।
Nikhil Anand लिखते हैं-
इन्ही चिरकुट पंडितों को बॉर्डर पर ले जाकर पाकिस्तान के खिलाफ मंतर फूँकवा ले नरेन्द्र मोदी। क्यों सीमा के अग्रणी मोर्चे पर गरीब- कृषक व दलित- पिछड़े समाज के बेटे को गोली चलाने और.गोली खाने के लिये तैनात कर रखा है। ऐसे डिस्कोर्स देश के शहीदों की शहादत का अपमान है। मिडिया रेगुलेशन देश में क्यों नहीं है जो ये लोग अंधविश्वास, प्रोपोगंडा फैलाने व बरगलाने में लगे हैं आवाम को।
Nikhil Anand देश को अंधविश्वास, आतंक व अराजकता की ओर ढकेलने की साजिश है। इसमें मिडिया की सबसे बड़ी भूमिका है जो धर्म और इतिहास के झूठे किस्सागोई को परोसकर एक खास मकसद से जनमानस तैयार करने में लगी है। लोकतंत्र में सबसे बड़े मूल सवालः सामाजिक न्याय, समानुपातिक प्रतिनिधित्व एवं भागीदारी के सवालों से जनता का दिमाग हटाकर घोर धर्मांन्धता, कर्मकांड, पुरोहितवाद में जनता का विश्वास स्थापित करना है। इन सबका मूल मकसद मनुवाद- ब्राह्मणवाद को जिंदा रखना ही है।
Maheh Okok जबतक भारत के मीडिया मे, एक भी ब्राह्मणवादी सोच का पत्रकार संपादक रहेगा तबतक, भारतीय लोकतंत्र का चोथा खम्भा मीडिया ब्राह्मणों का गुरुकुल बना रहेगा ओर गुरुकुलों के द्रोणाचार्य एकलव्य के अगुठे काटते रहेंगे ।
(दिलीप मंडल के एफबी से साभार)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
