[caption id="attachment_13028" align="alignleft" width="600"]
राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण करती डॉ.वर्तिका नंदा [/caption]लेडी श्रीराम कॉलेज से जुड़ी डॉ.वर्तिका नंदा को आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में 'रानी गैदिल्यू जेलियांग पुरस्कार' से सम्मानित किया. उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2013 के लिए मीडिया के माध्यम से महिला मुद्दों के प्रति जागरूकता सृजन के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया.
उन्हें पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं. वे लंबे समय तक पत्रकारिता की दुनिया में भी सक्रिय रही. बाद में पत्रकारिता छोड़ शिक्षण के क्षेत्र में आ गयी और लेडी श्रीराम कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से जुड़ गयी. उन्होंने सात किताबें अबतक लिखी है जिसमें हाल ही में उनके द्वारा लिखित तिनका-तिनका तिहाड़ किताब काफी चर्चित रही.
डॉ.वर्तिका नंदा के अलावा अन्य पांच लोगों को भी स्त्री शक्ति पुरस्कार मिला.प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के अंतर्गत तीन लाख रूपये नगद और एक-एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.
राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण करती डॉ.वर्तिका नंदा [/caption]लेडी श्रीराम कॉलेज से जुड़ी डॉ.वर्तिका नंदा को आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में 'रानी गैदिल्यू जेलियांग पुरस्कार' से सम्मानित किया. उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2013 के लिए मीडिया के माध्यम से महिला मुद्दों के प्रति जागरूकता सृजन के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया.
उन्हें पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं. वे लंबे समय तक पत्रकारिता की दुनिया में भी सक्रिय रही. बाद में पत्रकारिता छोड़ शिक्षण के क्षेत्र में आ गयी और लेडी श्रीराम कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से जुड़ गयी. उन्होंने सात किताबें अबतक लिखी है जिसमें हाल ही में उनके द्वारा लिखित तिनका-तिनका तिहाड़ किताब काफी चर्चित रही.
डॉ.वर्तिका नंदा के अलावा अन्य पांच लोगों को भी स्त्री शक्ति पुरस्कार मिला.प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के अंतर्गत तीन लाख रूपये नगद और एक-एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar