प्रधानमंत्री ने आज राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा कि लोगों का गुस्सा जायज है.
एबीपी न्यूज़ का सवाल था कि गुस्सा जायज है तो उसे लाठियों से क्यों कुचला गया. पैनल में कई एक्सपर्ट के साथ डॉ.वर्तिका नंदा भी थी.
वर्तिका नंदा एबीपी न्यूज़ पर आते रहती हैं. लेकिन उनके मामले में एबीपी न्यूज़ हमेशा कन्फ्यूज रहता है.
एक बार विंडो में दो - दो बार उन्हीं को दिखा दिया था और आज उन्हें गायब ही कर दिया.
एबीपी न्यूज़ के पैनल डिस्कशन में एंकर वर्तिका नंदा से सवाल पूछ रही थी और वर्तिका नंदा विंडो में कहीं नज़र ही नहीं आ रही थी.
सिर्फ आवाज़ आ रही थी. कुछ क्षण तक यही तमाशा हुआ. फिर सब कुछ सामान्य हो गया.
ख़ैर तकनीकी मामला है ये सब होता रहता. चिल्ल.
(आज की तस्वीर नहीं है , इसलिए पुरानी तस्वीर लगा रहे हैं.)
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
