सहारा में उलट –फेर का दौर जारी है. इधर ज़ी न्यूज़ में भी उथल – पुथल चालू आहे.
ज़ी न्यूज़ यूपी – उत्तराखंड से लंबे समय जुड़े वाशिन्द्र मिश्र ने इस्तीफा देकर सहारा का दामन थामने की तैयारी कर ली है.
हालाँकि इसके पहले भी उनके सहारा से जुड़ने की खबर उछली थी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं था.
संभवतः उपेन्द्र राय की दहशत में वे तब नहीं गए थे लेकिन अब जब उपेन्द्र राय साइडलाइन कर दिए गए तो वाशिन्द्र मिश्र ने एंट्री ले ली.
सहारा में वाशिन्द्र नए न्यूज़ हेड के तौर पर ज्वाइन करेंगे. अबतक ये जिम्मेदारी रजनीकांत सिंह संभाल रहे थे.
बहरहाल ये तय है कि सहारा में वाशिन्द्र मिश्र की ज्वाइनिंग के बाद राजनीति और गरमाएगी. वैसे वहां राजनीति के सिवाए होता क्या है?
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
