नयी दिल्ली.इंडियन वूमन्स प्रेस कोर (आईडब्ल्यूपीसी) ने तमिलनाडु में चेन्नई की एक महिला पत्रकार को रेत माफिया द्वारा धमकाने की कड़ी निन्दा की है और राज्य के मुख्यमंत्री ई के पलानीसामी से उन्हें परेशान करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रेस कोर ने पलानीसामी को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य में रेत माफिया के बारे में लिखने पर पत्रकार संध्या रविशंकर को परेशान किया जा रहा है। इससे वे लोग बहुत परेशान हैं। उसने कहा कि पत्रकार रविशंकर को इस रेत माफिया से जुड़े लोग तंग कर रहे हैं और उन पर दबाव डाल रहे हैं ताकि वह अवैध खनन और भ्रष्टाचार का मुद्दा न उठाएं।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
