शपथ ग्रहण समारोह : प्रधानमंत्री जहाँ-जहाँ जाते हैं वहां सिर्फ मोदी-मोदी के नारे ही सुनाई पड़ते है. कई बार तो विरोधियों के मंच पर भी मोदी का ही जयकारा सुनाई देता है. इससे वे आहत भी हो जाते हैं. लेकिन आज कुछ अलग ही नज़ारा दिखाई और सुनाई पड़ा. दरअसल उत्तप्रदेश में आज शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है. इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी आये हुए हैं. वे जैसे ही स्टेज पर पहुंचे तो उनकी अगुवानी के लिए योगी आदित्यनाथ आये और उसी वक़्त जयकारा शुरू हो गया. लेकिन इस बार जयकारा में मोदी-मोदी की बजाये योगी-योगी सुनाई दे रहा था.ऐसा पूरे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान होता रहा. इसी पर पत्रकार 'पुष्कर पुष्प' लिखते हैं -
मंच पर मोदी मौजूद है लेकिन पहली बार मोदी-मोदी की बजाये योगी-योगी के नारे लग रहे हैं.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
