ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन क्षेत्रीय स्तर पर अपनी पैठ को और मजबूत करने के इरादे से लगातार नए चैनलों को लॉन्च कर रहा है. इसी कड़ी में नया नाम ज़ी राजस्थान प्लस का भी जुड़ गया है. इसके पहले ज़ी ने कुछ महीने पहले ज़ी मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ चैनल शुरू किया था.
ज़ी राजस्थान चैनल के लॉन्चिंग पर ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन के सीईओ अलोक अग्रवाल ने कहा कि ज़ी राजस्थान प्लस में न्यूज़ के अलावा मनोरंजन और राष्ट्रीय व स्थानीय न्यूज़ का सम्मिश्रण भी होगा. चैनल हिंदी भाषी दर्शकों पर ही केंद्रित है.लेकिन कार्यक्रम हिंदी और राजस्थानी दोनों में होंगे.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
