पत्रकार का घर खरीदने वाला यूनिटेक का बदनाम खरबों का मालिक संजय चंद्रा
विवेक शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार - ये बात होगी 90 के दशक के शुरूआती सालों की। हिन्दुस्तान टाइम्स में एक फोटो जर्नलिस्ट थे चन्द्रू मीरचंदानी। यारों के यार। हम से उम्र में 10-12 साल बड़े होंगे। एक दिन कहने लगे कि, हम अपना मेयफेयर गार्डन का घर बेच रहे हैं। घर बेचने की उन्होंने वजह नहीं बताई। पर हमने यह जरूर...
