ज़ी न्यूज़ : सोंच ही नहीं एचआर और एचआर पॉलिसी में भी बदलाव
ज़ी न्यूज़ उथल – पुथल के दौर से गुजर रहा है. संपादक सुधीर चौधरी पर पहले ब्लैकमेलिंग का आरोप लगने और फिर उस आरोप के कारण जेल की हवा खाने की वजह से चैनल की साख पर बट्टा लग गया. ऐसी साख जिसे ज़ी न्यूज़ ने कई सालों में हासिल की थी. भूत-प्रेत और बाबाओं के युग में भी ज़ी न्यूज़ ने दूसरे चैनलों से अलग अपनी छव...
