ओम थानवी से जानिये 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' है या 'अंतरराष्ट्रीय नारी दिवस'?
ओम थानवी,वरिष्ठ पत्रकार आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है या अंतरराष्ट्रीय नारी दिवस? "वीमन्स डे" को बरसों से हिंदी में हम "महिला दिवस" अनुवाद करते आए हैं। अंगरेज़ी में 'वूमन' शब्द 'औरत, स्त्री या नारी' के लिए प्रयोग होता है, जबकि 'लेडी' के लिए 'महिला' उपमा है। ज़ाहिर है महिला एक सीमित वर्ग का द्योतक ह...
